संस्कार योग केंद्र के संचालक हरजीराम को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

सिरसा। पंचकूला में आयोजित भव्य योग महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विशेष रूप से सूर्य नमस्कार अभियान 2025 के 264 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हुआ। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार आभियान में उत्कर्ष कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। योग महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जबकि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती राव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की सूर्य नमस्कार अभियान में उत्कर्ष कार्य करने पर संस्कार योग केंद्र के संचालक हरजीराम को भी सम्मानित किया गया। 12 जनवरी से सुरू हुआ हर घर परिवार सूर्य नमस्कार राज्य स्तरीय अभियान 12 फरवरी 2025 तक चला, जिसमें कुल 44 लाख रजिस्ट्रेशन किए गए जिसमें संस्कार योग केंद्र के संचालक हरजीराम ने अपनी अहम भूमिका निभाई। इसे लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा हरजी राम योगी को प्रशंसा पत्र देकर के सम्मानित किया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *