|

घर से सोना-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी की वारदात सुलझी , आरोपी काबू ।

गिरफ्तार किया गया आरोपी की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण व कुछ नगदी बरामद ।
सिरसा….. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला मे संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की ऐलनाबाद थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ऐलनाबाद वार्ड नंबर 07 क्षेत्र में स्थित एक घर से सोना-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ऐलनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि ऐलनाबाद वार्ड नंबर 07 निवासी सत्यनारायण पुत्र मनीराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया मेरी माता जी का देहांत हो गया था तो हम पिछले 7 दिनो से पुरे परिवार के साथ घर के ताला लगा कर गांव रिसालिया खेड़ा गये हुए थे। बीती 11फरवरी 2026 को लगभग दोपहर 3.00 बजे हम घर पहुंचे तो हमने देखा की हमारे घर का ताला टुटा हुआ हैं। और मेन गेट खुला पड़ा हुआ हैं। हमने घर के अन्दर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला था। । पीड़ित व्यक्ति ने बतलाया कि घर में रखी अलमारी वगैरा चैक की तो उसमें से 25 चांदी के सिके 1 सोने की अंगुठी व 1 सोने की मूरत व एक जोड़ी पाजेब, 15000 रुपए की नगद राशि अज्ञात युवकों द्वारा चोरी करना पाया गया । उन्होंने बताया कि मामला जैसे ही पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आया उन्होंने तुरंत प्रभाव से ऐलनाबाद थाना पुलिस को मामले को शीघ्र अति शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए थे । उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर ऐलनाबाद थाना में अज्ञात युवको के खिलाफ सोना,चांदी के आभूषण व नगदी चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । जांच के दौरान ऐलनाबाद सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद कुमार पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 08 ऐलनाबाद को ऐलनाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । ऐलनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर सोने- चांदी के आभूषण व कुछ नगदी भी बरामद कर ली है । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी नशा करने का आदि है,और नशे की पूर्ति के लिए अक्सर चोरी की वारदात को अंजाम देता है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल मे भेजा जाएगा ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *