सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी एसोसिएशन उत्तर पश्चिम रेलवे, सिरसा शाखा का वार्षिक समारोह आयोजित
सिरसा। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी एसोसिएशन उत्तर पश्चिम रेलवे सिरसा शाखा का वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सुरेश चंद्र गौड़ ने की, जबकि बतौर मुख्यातिथि पूनियां अस्पताल के संचालक डा. अजय पूनियां, केके सक्सेना जोनल अध्यक्ष पेंशनर एसोसिएशन रेलवे एनडब्ल्यूआर, इस्पाक खान मंडल मंत्री यूपी आर एमएस बीकानेर मंडल, नरेश कुमार जीडीएमओ रेलवे अस्पताल व हरीश चंद्र शर्मा एडीईएन/एसएसए ने शिरकत की। शाखा अध्यक्ष ने उपस्थित सभी महानुभावों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव लक्ष्मीनारायण खर्रा ने किया। इस्पाक खान मंडल मंत्री ने सर्वप्रथम मुख्यातिथि डा. अजय पूनियां का स्वागत किया व जोनल अध्यक्ष केके सक्सेना की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए बताया कि वे सेवानिवृत्ति के लिए पेंशन अदालतों, जोनल स्तर व मंडल स्तर पर सराहनीय सेवाएं दे रहे हैं। मंडल मंत्री ने बताया कि 8वें वेतन आयोग के एनएफआईआर के महामंत्री एम रष्घुवैया सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति फिटमेंट फॉर्मूला के आधार पर आधारित 8वें वेतन आयोग में जैसा पहले भी सुविधा मिल रही है, उसमें कोई कमी नहीं की जाए। यूपी आरएमएस पेंशनरों के लिए सदैव जागरूकक हैं और समय-समय पर इनके आइटमों को पीएनएम के माध्यम से व जोनल पीएनएम के माध्यम से हर संभव कोशिश करता है। केके सक्सेना जोनल अध्यक्ष एनडब्ल्यूआर जेपी ने बताया कि सरकार पेंशनरों के लिए 8वें वेतन आयोग की ढुलमुल नीति को साफ नहीं कर रही है, जिससे पेंशनरों में काफी चिंता का माहौल है। रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार 70 वर्ष की आयु से उपर पैनल अस्पतालों में ओपीडी फ्री है, किंतु अस्पताल फ्री ओपीडी नहीं दे रहे। मंडल व जोन पेंशन अदालत के पेंडिंग केस को समय पर नहीं निपटाया जा रहा। मुख्यातिथि डा. पूनियां ने पेंशनरों को स्वस्थ रहने व सभी को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। शाखा अध्यक्ष आनंद शंकर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अमर सिंह खलेरी, हिसार शाखा सचिव हनुमान जैन व महावीर, हनुमान सिंह, चिरंजी लाल, महेश कुमार, उदेयराम, साधुराम, परशुराम, बहादुर सिंह, रानी, जसवंत, सिंह, पूर्ण प्रकाश, मदनलाल, कृष्ण कुमार, मंगतूराम, सतवीर शर्मा, धर्मजीत, गुरचरण सिंह, रविंद्र सिंह, सादूल सिंह मुंड, आनंद स्वरूप रोहिल्ला उपस्थित रहे।