भाजपा प्रदेशाध्यक्ष 30 जून को सिरसा में, भाजपा जिला टीम ने तय की कार्यक्रम की रणनीति
सिरसा। भाजपा सिरसा द्वारा आगामी 30 जून को हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के प्रस्तावित सिरसा आगमन एवं स्वागत कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सरसाई कमल, सिरसा स्थित भाजपा कार्यालय में किया गया। बैठक जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें जिला के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य अर्चना गुप्ता के सिरसा आगमन पर आयोजित होने वाले स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण करना रहा। बैठक में स्वागत कार्यक्रम के आयोजन स्थल, समय, मंच व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, यातायात व्यवस्था, स्वागत द्वार, पुष्प वर्षा, प्रचार-प्रसार तथा अनुशासन व्यवस्था सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने कहा कि अर्चना गुप्ता का सिरसा आगमन जिले के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटें तथा अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे कार्यक्रम संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सिरसा जिला के कार्यकर्ता अपनी एकजुटता और समर्पण से इस स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि 30 जून का यह कार्यक्रम जिले के राजनीतिक इतिहास में एक यादगार आयोजन बनेगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी वेद फुलां, जगदीश चोपड़ा, हरियाणा लेबर बोर्ड चेयरमैन रोहताश जांगड़ा, नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, शीशपाल कंबोज, प्रदीप रातूसरिया, अंबर मेहता, हनुमान कुंडू, सी ए सेल के प्रदेश सह संयोजक सुनील गर्ग, इंद्रपाल जांगड़ा, चंद्र प्रकाश सोनी, रविंद्र चौहान, ललित पोपली, मक्खन सिंह ख्योंवाली, निताशा सिहाग, अमन चोपड़ा, वीरेंद्र तिन्ना, सागर केहरवाला, सुमन सैनी, विष्णु शर्मा, अजय शेरपुरा, भावना शर्मा, जसविंदर पाल पिंकी, सुखविंदर सिंह बराड़, सुनील कबीरा, सुमित मेहता, देवेंद्र सोनू, सुमन शर्मा, रणमाल बालासर, संदीप सहारण, सरोज बाला, रोहताश पलथानिया, सुरेश कंबोज, तरुण गुलाटी, बलदेव बैनीवाल, बुधराम शर्मा, रामकुमार गोदारा, सनप्रीत सोढ़ी, संजीव रातूसरिया, मनीष कुमार, राजेंद्र कुमार, राकेश मेहता, दीपक बंसल, महेंद्र धिंगतानियां, आनंद रावत, चरणजीत लूथरा, बलवंत शैली, विजय सेठी, योगेश शर्मा, लखविंदर धालीवाल, बलदेव सहगल, सुभाष चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।