अशोक वर्मा बने पुन: जेजेपी के जिलाध्यक्ष

नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेताओं का जताया आभार
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला, प्रदेश के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला व पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला ने गहन विमर्श के बाद एक बार फिर पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा को जिले की कमान बतौर जिलाध्यक्ष सौंपी है। अपनी नियुक्ति पर जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जो विश्वास पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर किया है, वे उस विश्वास को बरकरार रखेंगे और जिले में जेजेपी को पहले से भी कहीं अधिक सशक्तता प्रदान करेंगे। वहीं जेजेपी के जिला कार्यालय प्रभारी हरिसिंह भारी, जिला के पूर्व प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी, शगनजीत सिंह गिल, सुखमंदर सिंह सिहाग, अनिल कासनिया, कुलदीप जांगू, नितिन टांडी सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुन: जेजेपी जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *