लायंस क्लब जागृति की बैठक में सामाजिक कार्यों को लेकर हुई चर्चा
सिरसा। लायंस क्लब जागृति की सामान्य बैठक सिरसा क्लब में आयोजित की गई। इस मीटिंग में पिछले वर्ष किए गए सामाजिक कार्यों का उल्लेख क्लब के चार्ट प्रधान लायन रामकृष्ण गोयल ने किया। लायंस क्लब जागृति द्वारा चलाए जा रहे परमानेंट प्रोजेक्ट बुक बैंक, रोटी बैंक वस्त्र बैंक की सराहना की गई। इस वर्ष की नवगठित टीम में प्रधान कीर्ति गर्ग, सचिव हेमंत गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेश सिंगल का माला पहनकर अभिनंदन किया गया। इस वर्ष पर्यावरण पर काम करते हेतु अग्रवाल पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आगामी सोमवार को किया जाएगा। क्लब में नए सदस्य सुनील गर्ग, अमन गुप्ता, गुलशन मेहता व विजय सेठी का लायंस क्लब की पिन लगा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य अनिल बजाज, रक्षित अग्रवाल, मुकेश राव, रवि प्रकाश, सुनील बत्रा, सनी फुटेला, सुखपाल सिंह, अविनाश फुटेला उपस्थित थे।