मंडल व शक्ति केंद्र स्तर पर भी आयोजित होंगी तिरंगा यात्राएं: वेद फूला

सिरसा। सिरसा लोकसभा तिरंगा यात्रा के शानदार आयोजन पर सिरसा भाजपा जिला प्रभारी वेद फूला द्वारा तिरंगा यात्रा में शामिल सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं एवं सिरसा लोकसभा के सम्मानित नागरिकों का धन्यवाद किया व यात्रा के ऐतिहासिक आयोजन पर उन्हें बधाई दी। आज एक वर्चुअल बैठक के दौरान जिला प्रभारी वेद फूला ने बताया कि अब मंडल व शक्ति केंद्र स्तर पर भी तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। जिलेभर के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल बैठक भाग लिया। कार्यक्रम बारे जानकारी देते हुए जिला प्रभारी वेद फूला ने बताया कि आगामी 18 व 19 मई को जिले के सभी 12 मंडलों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि इन तिरंगा यात्राओं के प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान भारतीय सेना के शौर्य को नमन-अभिनंदन किया जाएगा। वहीं भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर सिंदूर यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शक्ति केंद्र स्तर पर 20, 21 व 22 मई को तिरंगा यात्राओं का आयोजन प्रस्तावित है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेनाओं ने सिंदूर आप्रेशन के तहत जिस प्रकार से दुश्मन देश को घुटनों के बल लाकर खड़ा किया, उसकी सफलता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देशभर में जनसहभागिता से तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। जन-जन को यात्रा के दौरान, हमारी सेना के साहस, पराक्रम एवं क्षमता बारे अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने सभी सामाजिक, धार्मिक संगठनों व सम्मानित जनता से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने साबित किया है कि हमारी सेना विश्व में सर्वश्रेष्ठ है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *