|

डोडा चूरा पोस्त तस्करी का सप्लायर आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर किया गिरफ्तार ।

सिरसा। जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए डोडा चूरा पोस्त तस्करी मामले में सप्लायर को आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर सीआईए सिरसा पुलिस ने 15 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैड सिरसा क्षेत्र से दो व्यक्तियों को 22 किलो 120 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किए गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उसने यह मादक पदार्थ शमशेर सिंह उर्फ मोटा पुत्र किशन सिंह निवासी गांव सुरेवाला,जिला हनुमानगढ़ राजस्थान से खरीदा था। इस खुलासे के आधार पर सिविल लाइन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सप्लायर शमशेर सिंह उर्फ मोटा पुत्र किशन सिंह निवासी गांव सुरेवाला,जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को प्रोड्क्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है । थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *