सांसद सैलजा ने नई ट्रेन और बेहतर कनेक्टिविटी की मांग उठाई
सिरसा के रेल मुद्दे लोकसभा में गूंजे
-चंडीगढ़-हिसार रेल सेवा को सिरसा तक बढ़ाने तथा अंबाला के रास्ते सिरसा-चंडीगढ़ के बीच एक नई सीधी ट्रेन शुरू करने का सुझाव दिया
-सिरसा रेलवे स्टेशन के पूर्ण आधुनिकीकरण की जरूरत बताई
नई दिल्ली/सिरसा,17 मार्च।
सिरसा से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने लोकसभा में रेलवे बजट पर चर्चा के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण रेल मुद्दे उठाए। कांग्रेस की ओर से चर्चा की शुरुआत करते हुए उन्होंने सिरसा और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर रेल संपर्क, नई ट्रेनों की शुरुआत और यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से रेलवे ढांचे को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं और केंद्र सरकार को इस दिशा में जल्द कदम उठाने चाहिए।
कुमारी सैलजा ने सुझाव दिया कि सिरसा-हिसार-हांसी-मेहम-रोहतक-
कुमारी सैलजा ने सिरसा-हिसार (फतेहाबाद-अग्रोहा के रास्ते) नई रेल लाइन परियोजना पर जल्द काम शुरू करने और किसानों व व्यापारियों के हित में सिरसा में एक आधुनिक माल ढुलाई टर्मिनल स्थापित करने का भी सुझाव दिया। इसके अलावा उन्होंने कालांवाली स्टेशन पर बंद किए गए रास्ते को फिर से खोलने, बठिंडा-दिल्ली किसान एक्सप्रेस के पुराने समय को बहाल करने, छोटे वाहनों के लिए पुराने रेलवे फाटक अस्थायी रूप से खोलने तथा सिरसा रेलवे गुड्स यार्ड के पास वैकल्पिक मार्ग विकसित करने जैसे स्थानीय मुद्दे भी उठाए। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि स्वीकृत रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण जल्द किया जाए ताकि यातायात जाम की समस्या कम हो सके। कुमारी सैलजा ने उम्मीद जताई कि रेलवे मंत्रालय इन मांगों पर गंभीरता से विचार करेगा और सिरसा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देगा।