दयानंद सरस्वती जयंती के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन

सी.एम.के. काॅलेज़ में इतिहास विभाग की ओर से स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी प्राचार्या महोदया श्रीमती अंशु उप्पल द्वारा रैली को हरी झण्डी दिखाते हुए व स्वामी दयानंद सरस्वती जी को फूल अर्पित करके दीप प्रज्जवलन द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को स्वामी दयानंद सरस्वती, आर्य समाज व उनकी पुस्तक ‘सत्यार्थ प्रकाश‘ के महत्त्व से अवगत कराया। साथ ही स्वामी जी के कार्यों और मूल्यांे को अपने जीवन में अपनाने पर बल दिया। स्वामी दयानंद सरस्वती ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और अंधविश्वासों के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंन जाति प्रथा, बाल-विवाह व अन्य सामाजिक बुराईयों का विरोध किया। वह शिक्षा सामाजिक सुधार, महिलाओं के अधिकारों के प्रबल समर्थक थे तथा विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया। इस कार्यक्रम में इसी विभाग की अध्यक्षा डाॅ मन्जू के द्वारा भी स्वामी जी के भारतीय इतिहास में योगदान पर प्रकाश डाला गया। इस रैली का आयोजन सी.एम.के. महाविद्यालय प्रांगण से हुआ और यह रैली वाल्मीकि चैक, शिव चैक तक होती हुई वापिस महाविद्यालय पहुँची। इस दौरान छात्राओं द्वारा स्वामी जी के नारों- वेदों की ओर लौटो, गौ हत्या बंद करो, हिन्दू संस्कृति जिन्दाबाद आदि को पूरे उत्साह के साथ उद्घोषित किया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *