सिरसा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. पंडित होशियारी लाल शर्मा की पौत्री, राजकुमार शर्मा की भतीजी एवं राजेश शर्मा की पुत्री चेतना का सगाई समारोह बीते दिवस निशुराज रिसोर्ट में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। चेतना की सगाई भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली के भतीजे प्रिंस के साथ हुई। सगाई समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

सहित अनेक दिग्गज पहुंचे। मुख्यमंत्री सहित तमाम नेताओं ने चेतना व प्रिंस को आशीर्वाद दिया और उनके मंगलमय जीवन की कामना की। शर्मा परिवार ने समारोह में आए सभी
अतिथिगणों का तहदिल से आभार प्रकट किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, समधी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली सहित लोकसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, भाजपा संगठन मंत्री फनिंद्र नाथ शर्मा, सीएम के राजनीतिक सचिव तरूण भंडारी, विधायक शीशपाल केहरवाला, विधायक भरत सिंह बैनीवाल, विधायक बलवान दौलतपुरिया, पूर्व सांसद अशोक तंवर,  पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा,  पूर्व मंत्री रणजीत सिंह, पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, पूर्व विधायक गंगानगर राजकुमार गौड़,  पूर्व
मंत्री संपत सिंह, पूर्व विधायक निशान सिंह,  पूर्व विधायक दूडाराम, पूर्व सीपीएस प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा, प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष बजरंगदास गर्ग, पूर्व सूचना आयुक्त भूपेन्द्र
धर्माणी, जगदीश चोपड़ा, डा. केवी सिंह,  प्रदीप रातुसरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कम्बोज, भाजपा जिला प्रभारी वेद फूलां, नवीन केडिया, वीरभान मेहता, सुभाष जोधपुरिया,
संतोष बैनीवाल, राजेश चाडीवाल, संदीप नेहरा के अलावा काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *