6 ग्राम 25 मी.ग्राम हेरोईन चिट्टा सहित एक को दबोचा

पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार व संदीप धनखड़ उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली के कुशल नेतृत्व मे डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने मंडी कालांवाली से 06 ग्राम 25 मी.ग्राम हेरोइन सहित आरोपी कुलदीप पुत्र जगजीत सिंह निवासी देसू मलकाना को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए कालांवाली इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बताया कि ASI रामस्वरूप अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध कालांवाली मौजूद थे कि एक नौजवान लड़का सामने से उनकी तरऱफ आता दिखाई दिया जो सामने खड़ी पुलिस पार्टी को खड़ा देखकर एक दम से वापिस मुडने लगा । जो किसी अपराध का अंदेशा होने पर ASI ने साथी मुलाजमान कि मदद से नौजवान लड़के को त काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन चिट्टा बरामद होने पर थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी कुलदीप को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और इस हेरोइन चिट्टा नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार  किया जाएगा ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *