प्राचीन श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव उल्लास के साथ शुरू

सिरसा। नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में सोमवार को फाल्गुन एकादशी के पावन अवसर पर रंग रंगीला मनभावन अलबेला फाल्गुन मेला पूरे उल्लास के साथ शुरु हुआ। प्रात: काल से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का मंदिर प्रांगण में पहुंचना शुरु हो गया और बाबा के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रृंगार आरती एवं भव्य दर्शन से शुरु हुए इस कार्यक्रम में वृंदावन की तर्ज पर फूलों की होली एवं नटराज आर्टस ग्रुप की शानदार भजनों व नृत्य की प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं ने झूमते नाचते हुए सुर से सुर मिला कर बाबा को फूलों के रंग अर्पित किए। इससे पहले नगरभर व आसपास के क्षेत्रों से निशान ध्वजा ले कर मंदिर पहुंची। मेला संयोजक तेजपाल शर्मा ने यात्राओं का स्वागत किया और सभी निशान बाबा को अर्पित किए गए। श्री श्याम कृपा पात्र मनीष जलंधरा ने बाल भोग प्रसाद वितरण किया तथा मुख्य यजमान हरदेव सिंह बरावड़ ने चौकी पूजन व बाबा की पावन ज्योत प्रज्वलित कर के आशीर्वाद लिया। रंगारंग होली के बाद नरेश डरोलिया परिवार द्वारा छप्पन भोग प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अश्वनी बंसल, नवीन गोयल, दीपक गुप्ता, मनीष सोनी, हेमंत गोयल, जितेश बंसल, पंकज शर्मा, राजेश सिंगला, अनिल गोयल, भारती शर्मा, समीर सिंगल, दीपक वधवा, ललित मोंगा, मुकेश बंसल, प्रिंस शर्मा, रमन सरार्फ, राहुल सैनी, रजत जिंदल, नितेश गर्ग, साहिल खुराना, दीपांशु गर्ग, जतिन सोनी, जतिन तंवर सहित श्याम भक्त उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *