श्री तारकेश्वरम धाम सिरसा में होली पर विशाल भंडारे का आयोजन

भंडारे का शुभारंभ पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा करेंगे
सिरसा ।  श्री बाबा तारा जी चैरिटेबल ट्रस्ट सिरसा की ओर से होली के उपलक्ष्य में 14 मार्च को रानियां रोड स्थित श्री बाबा तारा जी कुटिया (श्री तारकेश्वरम धाम ) में विशाल भंडारे का आयोजन सुबह 10 बजे से प्रभु इच्छा तक किया जाएगा।  यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता और श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने बताया कि कुटिया परिसर स्थित सत्संग स्थल पर 14 मार्च की सुबह दस बजे से प्रभु इच्छा तक होली के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे का शुभारंभ पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा करेंगे। इस दिन तिलक होली और पुष्प होली खेली जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *