विधायक केहरवाला ने विस में हरियाणा के युवाओं के भविष्य पर जताई चिंता
कहा, अमेरिका से डिपोर्ट प्रदेश के युवाओं पर चर्चा की मांग की
सिरसा। कालांवाली के कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने हरियाणा विधानसभा में हरियाणा के उन सभी युवाओं के भविष्य को लेकर प्रश्र उठाया जिन्हें अमेरिका द्वारा कू्रर व अमानवीय तरीके से भारत डिपोर्ट किया गया। हरियाणा विधानसभा में हरियाणा के युवाओं के भविष्य के प्रति चिंता जाहिर करते हुए विधायक शीशपाल केहरवाला ने विस में इस मुद्दे पर पुरजोर चर्चा करने की मांग की जिसमें हरियाणा के युवाओं का भविष्य जुड़ा हुआ है। विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि एक ओर भारत और हरियाणा सरकार जहां युवाओं के सुनहरे भविष्य के प्रति संवेदनशील होने के दावे करते हैं, वहीं वे इस विषय पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है जिसमें हरियाणा के युवाओं को अमेरिकी सरकार की ओर से असम्मानीय स्तर पर अपने देश से निर्वासित किया है। विधायक केहरवाला ने कहा कि अमेरिका से हरियाणा लौटे इन युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सरकार के पास क्या योजना है और उन्हें फिर से रोजगार के क्षेत्र में कैसे स्थापित किया जा सकता है? उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व उन्होंने हरियाणा विस में किसानों के हितों के लिए सिंचाई पानी की उपलब्धता पर महत्वपूर्ण प्रश्र पूछा था