प्रदर्शन को लेकर मीटिंग में बनाई रणनीति

सर्वसम्मति से सिकंदर भीवां को बनाया कालांवाली हलका प्रधान

सिरसा। हरियाणा किसान मंच की एक बैठक बाज सिंह प्रधान कुरंगावाली की देखरेख में हुई। बैठक में 26 मार्च को सिंचाई विभाग में किए जाने वाले धरने को लेकर रणनीति बनाई गई। इस मौके पर हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी ने कहा कि नहरी पानी की सप्लाई शैड्यूल के मुताबिक करवाने को लेकर हरियाणा किसान मंच द्वारा लगातार संघर्ष जारी है। उन्होंने कहा कि दो बार किसानों की मांगों को लेकर सिंचाई विभाग में पड़ाव डाला जा चुका है। 17 मार्च को पड़ाव डाला गया था, जिसमें अधिकारियों ने एक सप्ताह में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। किसानों ने भी अधिकारियों को चेताया था कि अगर 25 मार्च तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 26 मार्च से पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सरकार के शैड्यूल मुताबिक सप्लाई नहीं दी जा रही, जिस कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। सिंचाई पानी समय पर नहीं मिलने से फसल के उत्पादन पर असर पड़ेगा और किसान को मानसिक परेशानी के साथ-साथ आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर नंबरदार नैब सिंह मलड़ी, मंदर सिंह भीवां, बाजसिंह प्रधान कुरंगावाली, साहिब सिंह कुरंगावाली, दलबीर सिंह प्रधान सुबाखेड़ा, सुरजीत सिंह बेगू उपप्रधान हरियाणा किसान मंच, त्रिलोचन सिंह नागोकी, सतवंत सिंह नागोकी, हरजिंद्र सिंह सुबाखेड़ा, हरमेल सिंह सुबाखेड़ा, गुरजंट सिंह भंगू, बलकरण सिंह जिला परिषद, रमन सिंह भंगू, हरजंट सिंह किराडक़ोट राजा सिंह भीवां उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *