6.52 ग्राम हेरोइन सहित एक काबू

पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार व सन्दीप धनखड़ उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली के कुशल नेतृत्व मे डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए एएनसी स्टाफ ने डबवाली से एक युवक को 6.52 ग्राम हेरोइन चिट्टा  सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी  की पहचान जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र शिव कुमार निवासी सुंदरनगर मंडी डबवाली के रूप में हुई है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि एएसआई रणजोध सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये कचहरी चौक नजदीक शराब ठेका देशी व अग्रेजी चौटाला रोड़ पर मौजूद थे। जो एएसआई ने गुप्त सुचना के आधार पर बताये गये स्थान पर से साथी कर्मचारीयों की सहायता से आरोपी को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद होने पर थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू को अदालत में पेश करके आदेशानुसार बन्द जेल सिरसा करवाया गया ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *