आयुष विभाग सिरसा द्वारा विश्व होमोयोपैथिक दिवस मनाया गया

विश्व होमोयोपैथिक दिवस -आयुष विभाग हरियाणा द्वारा होम्योपैथी के जन्मदाता डॉ सैमुअल्स हनिमेन के जन्मदिवस पर “विश्व होम्योपैथी दिवस” के उपलक्ष में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सिरसा के आदेशानुसार आयुष विंग,नागरिक अस्पताल सिरसा में निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे माननीय डॉ राज कुमार गंडा , जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सिरसा का स्वागत डॉ हरीश, डॉ स्मृति, डॉ मीना, डॉ कनुप्रिया, डॉ जैस्मिन, डॉ संगीता द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट करके किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला आयुर्वेदिक अधिकारी  सिरसा द्वारा  डॉ सैमुअल्स हनिमेन जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पमाला अर्पित कर तथा दीप जलाकर  किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पधारे जिला आयुर्वेदिक  अधिकारी ने शिविर में आए हुए आमजन को होम्योपैथी चिकित्सा की उपयोगिता एवं महत्व बारे जानकारी दी। शिविर के दौरान कुल 127 रोगियों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान होम्योपैथी ओ पी डी  में  डॉ हरीश, डॉ स्मृति, डॉ मीना, डॉ कनुप्रिया, डॉ जैस्मिन, डॉ संगीता द्वारा आए हुए रोगियों की जांच की गई।रोगियों की जांच के बाद श्री संजय,श्री मोहनलाल,श्री महेन्द्र,श्रीमती सुरेन्द्र कुमारी,श्रीमती परमजीत कौर,श्रीमती राखी मेहता , होम्योपैथी फार्मेसिस्ट द्वारा निशुल्क औषधियां वितरण किया गया और आयुष योग सहायको पंकज, लवकेश, इंदिरजीत, पवन,  रितु, निशा, सुनेहा व आईना द्वारा योग क्रियाए भी करवाई गई और 11 अप्रैल शुक्रवार को भी निशुल्क होम्योपैथिक कैम्प जारी रहेगा ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *