सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने 08.04 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक को किया काबू

   डबवाली 10 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन आईपीएस के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली सन्दीप धनखड़ के कुशल नेतृत्व मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए पुलिस जिला डबवाली की सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने तारुआना से 08.04 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित अमरीक सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी तारूआना को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली इंस्पेक्टर विरेन्द्र सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर रामस्वरूप अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध गाँव तारुआना से कुछ दूरी पर सुखचैन रोड पर खड़े थे । जो सामने रोड पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख कर एक दम मुड़कर वापिस जाने लगा जो SI ने किसी अपराध का अंदेशा होने पर साथी कर्मचारियों की सहायता से उस व्यक्ति को काबू करके तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोईन चिट्टा बरामद हुई । पकड़े गये आरोपी अमरीक सिंह को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और इस नेटवर्क (हेरोइन चिट्टा तस्करी) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *