सर्वश्रेष्ठ फायर करने वाले पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक डबवाली ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

डबवाली 10 अप्रैल । पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशों की पालना करते हुए पुलिस अधीक्षक डबवाली के निर्देशानुसार डबवाली पुलिस के विभिन्न थानों, पुलिस लाइन व अन्य यूनिटों में तैनात जवानों को अत्याधुनिक हथियारों को संचालित करने के लिए पुलिस लाईन डबवाली में 7 दिन का प्रशिक्षण देने उपरान्त जवानों को दिनांक 26/27.03.2025 को हिसार स्थित भोजराज फायरिंग रेंज पर भेजकर सालाना फायर करवाए गये थे ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया की भोजराज फायरिंग रेंज पर सबसे अच्छे फायर करने पर सिपाही मुकेश स्पेशल स्टाफ को प्रथम व सिपाही मुकेश ड्राइवर चौकी गोरीवाला को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उन्हे प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक ने कहा की पुलिस कर्मचारीयों में अच्छा कार्य करने वाले को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित किया जाएगा और काम नही करने वाले कर्मचारीयों को किसी भी सुरत में नही बख्शा जाएगा और कहा कि इस से पुलिस कर्मचारियों में अच्छा काम करने की भावना उत्पन्न होगी और काम के प्रति लगन बढ़ेगी । भविष्य में भी पुलिस अधीक्षक डबवाली द्वारा सहरानीय कार्य करने वाले कर्मचारीयो को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *