लालची ससुरालजनों ने क्रूरता की हदें की पार

गांव नाथूसरी कला में विववाहित को मारपीट कर घर से निकाला
निर्दयी ससुर बेहोश होने तक डंडे से करता रहा वार, सास ने घसीटकर फेंका बाहर
सिरसा। जिला के गांव नाथूसरी कलां में एक विवाहिता से ससुरालजनों ने क्रूरता दिखाते हुए बुरी तरह मारपीट की और घसीटकर घर से बाहर निकाल दिया। घायल महिला को उपचार के लिए सिरसा के

नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में महिला शकुंतला पत्नी रमेश कुमार ने बताया कि वह घरेलू महिला है और ससुरालजनों द्वारा उसे दहेज के लिए लगातार प्रताडि़त किया जाता है और बार-बार मारपीट की

जाती है। इसी कड़ी में बीती 18 अप्रैल को वह अपने मायके से भाई शिव शंकर, प्रेम कुमार निवासी राजपुरा साहनी तथा रमेश निवासी ढाका ढाणी जिला फतेहाबाद के साथ ससुराल आई, लेकिन निर्दयी

ससुरालजनों ने गेट तक नहीं खोला। वह दीवार कूद कर घर के अंदर चली गई। उसको घर के अंदर देखते ही उसका ससुर दयाराम कड़वासरा आग बबूला हो गया और अंदर से डंडा उठाकर लाया और

उसके साथ बेहरमी से मारपीट करने लगा। उसकी सास गुड्डी देवी ने उसके बाल नोच कर पकड़े रखे और ससुर ने डंडे से कई वार किए, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसकी सास ने उसे

घसीट कर बाहर निकाल दिया। ससुरालजनों के इस कुकृत्य की उसका भाई शिव शंकर वीडियो बनाने लगा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि आगे से घर में कदम

रखा तो तुझे और तेरे भाई को जान से मार देंगे। उसके भाई ने डायल 112 को सूचित किया जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चोट ज्यादा होने के क

ारण वह दो दिन पुलिस को बयान तक दर्ज नहीं करवा पाई। बाद में स्थिति में कुछ सुधार होने पर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं ।
पीडि़ता ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया है कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही लालची ससुरालजन उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। हालांकि उसके

परिजनों ने अपने सामथ्र्य से बढकर शादी में दान-दहेज दिया, लेकिन लालची ससुरालजन इससे संतुष्ट नहीं थे और उसे बार-बार मायके से पैसे लाने की मांग करत रहें। 18 अप्रैल को आरोपियों ने हदें पार क

र दी और उसे जान से मारने की नीयत से हमला किया। पीडि़ता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी दयाराम कडवासरा, गुड्डी देवी व उसका पति रमेश कुमार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की

जाए

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *