राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, रानियां में प्राचार्य ने संभाला पदभार

सिरसा। हरियाणा सरकार की ओर से सिरसा में रिक्त पदों पर प्रधानाचार्य की नियुक्ति की गई है, जिसके तहत राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, रानिया में शमशेर सिंह ने इतिहास प्रवक्ता से पदोन्नति लेने के बाद यहां प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला। मंच का संचालन करते हुए सीमा वाधवा ने कहा कि शमशेर कई सालों से अध्यापन क्षेत्र में कार्यरत है, यह है न केवल पढ़ाई में अपितु कुश्ती व अन्य खेलों में बच्चों का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं। इन्होंने खारिया रहते हुए 18 विद्यार्थियों को महिला दिवस पर मुख्यमंत्री से सम्मान दिलाया, वह पिछले तीन वर्षों से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां में बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर खेल खिलाए व विद्यार्थियों का अलग-अलग टीमों में चयन करवाया। अब तक का उनका अध्यापन क्षेत्र का परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा है। उनकी मेहनत और निष्ठा से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हुआ है। इंद्रजीत कौर ने इनको बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार से इन्होंने तन-मन-धन के साथ  पिछले विद्यालयों में कार्य किया है, अब उससे कहीं ज्यादा यह इस विद्यालय में कार्य करें। इस मौके पर  बूटा सिंह व गुरदीप सैनी भी मौजूद थे। उन्होंने भी मंच संभालते हुए शमशेर को बधाई देते हुए कहा कि अब वह एक बड़ी जिम्मेवारी अपने ऊपर ले रहे हैं और उम्मीद है कि वह इस जिम्मेवारी को बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह जिस विद्यालय में रहे हैं, वहां इन्होंने खेलों के विकास में एक खास भूमिका निभाई है। इस विद्यालय में कई समय से प्राचार्य का पद रिक्त था और अब शमशेर के हाथ में उसकी बागडौर आ गई है तो उम्मीद है कि अब अनेक खेलों में छात्रों की टीम यहां से बनकर निकलेगी। शमशेर ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंकज मेहता ने विद्यालय को बहुत अच्छे से संभाल रखा था और अब मुझे पूरी उम्मीद है कि पूरे विद्यालय स्टाफ  के साथ मिलजुल कर हम एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस मौके पर राजकीय कन्या वरिष्ठ का समस्त स्टाफ  मौजूद था।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *