सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगाला का दसवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम शानदार रहा है। इस सिलसिले में विद्यालय के प्रवक्ता राजेश मल्होत्रा ने बताया कि उनके स्कूल का वार्षिक परिणाम 99.06 फीसदी रहा। उनके विद्यालय की ओर से कुल 106 बच्चों ने यह परीक्षा दी थी जिसमें से 105 विद्यार्थियों ने ये परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें से 9 विद्यार्थियों ने मैरिट में स्थान हासिल किया वहीं 30 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में स्थान अर्जित किया। उन्होंने बताया कि मैरिट प्राप्त करने वालों में कांता देवी, दिव्या, भतेरी, जसमीन, हिना, आशीष कुमार, संजना रानी, जगजीत व मौलिक ने विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य राजकुमार ने विद्यार्थियों के साथ-साथ समूचे स्टाफ, एसएमसी कमेटी एवं ग्राम पंचायत को बधाई दी है।