कांग्रेस भवन सिरसा में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि, दी श्रद्धांजलि

सिरसा। कांग्रेस भवन सिरसा में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धासुमन से मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि राजीव गांधी भारत को 21वीं सदी में ले जाने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने कंप्यूटर क्रांति, सूचना प्रौद्योगिकी और पंचायती राज जैसे कई ऐतिहासिक फैसले लिए जो आज भी देश की रीढ़ हैं।  विधायक ने कहा कि युवाओं के सशक्तिकरण और तकनीकी विकास के लिए राजीव गांधी के योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राजीव गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर राजकुमार शर्मा, संदीप नेहरा, आनंद बियानी,सुभाष जोधपुरिया, राजेश चाडीवाल, लादूराम पुनिया, सुरजीत भवदीन, उर्मिला भारद्वाज,बलविंदर नेहरा , डॉ. वाई.के. चौधरी, सहीराम सहारन, संजय चावरिया, नायब सिंह थिराज, ज्ञानी करनैल सिंह, अक्षत कसेरा, गोरधन फतेहपुरिया, बलविंदर सरपंच, छोटू सिंह, संगीत कुमार, केवल सिंह, ज्ञान सिंह, नायब सिंह, जरनैल सिंह, रतन लाल, गुरमीत सिंह, स्वर्ण सिंह, विजय राठी इत्यादि मौजूद थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *