खण्ड शिक्षा अधिकारी ऐलनाबाद के कार्यालय मे सहायक के पद पर कार्यरत वरिष्ठ कर्मचारी नेता विक्रम गोदारा को निदेशक सैकण्डरी शिक्षा हरियाणा पंचकूला ने उप अधीक्षक के पद पर पदौन्नत कर दिया है लेकिन अभी तक स्टेशन अलाट नही किया गया है सैकण्डरी शिक्षा विभाग हरियाणा से 51 सहायकों को उप अधीक्षक के पद पर पदौन्नत किया है। अब विक्रम गोदारा अपनी सेवाएं जिला मुख्यालय पर देगे क्योंकि खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय में उप अधीक्षक का पद स्वीकृत नहीं है केवल जिला मुख्यालय पर उप अधीक्षक के पद स्वीकृत है विभाग नये पदौन्नत उप अधीक्षकों को जल्दी ही स्टेशन अलाट करने की संभावना है जिला सिरसा से विक्रम गोदारा के अलावा औमप्रकाश, त्रिलोक चंद, बलबीर सिंह, बलवंत सिहं व औमप्रकाश को सहायक से उप अधीक्षक के पद पर पदौन्नत किया गया है। विक्रम गोदारा कि पदौन्नति पर खण्ड शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोदारा, लेखा अधिकारी अमित गुप्ता, अधीक्षक हरविंदर सिंह, विशाल मैदान, कपिल शर्मा, गांधी महिया, व सुनिल सैन सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रशन्नता जाहिर करते हुए विक्रम गोदारा को बधाई दी।