कालांवाली में अमृत 2.0 योजना के तहत 31 करोड़ 30 लाख से होगा पाइपलाइन का विकास कार्य
एंकर कालांवाली में 31 करोड़ 30 लाख रुपए की राशि से अमृत 2.0 योजना से होगा विकास कार्य *पाइपलाइन होगी अंडरग्राउंड वहीं शहर की पाइपलाइन को भी जल्द जाएगा बदला *गंदे पानी से मिलेगी निजात बीओ कालांवाली में हरियाणा सरकार व जलादय विभाग की ओर से जल्द अमृत 2.0 योजना के तहत 31 करोड़ 30 लाख रुपए की राशि से भाखड़ा नहर से लेकर कालांवाली के जलघर तक पाइपलाइन को अंडरग्राउंड किया जाएगा ।वहीं शहर की सड़कों का गलियों में बिछी हुई पुरानी पाइपलाइन को बदला जाएगा क्योंकि आए दिन शहर में गंदे व सिवरयुक्त पानी की शिकायतें विभाग व सरकार को मिल रही थी उसको देखते हुए अमृत 2.0 योजना के तहत प्रोजेक्ट कालांवाली अधिकारियों की ओर से चंडीगढ़ मुख्यालय को भेजा गया था जिसका प्रथम स्टफ पूरा हो गया है और अगले महीने पूरी ग्रांट जारी हो जाएगी व दो से तीन महीने में टेंडर के बाद सभी विकास कार्य पूरे होंगे। शहर में सप्लाई ठीक होगी व गंदे पानी से लोगों को निजात मिलेगी। वहीं इसके साथ-साथ कालांवाली के जल घर में एक बड़ी डिग्गी का भी निर्माण किया जाएगा ताकि नहरबंदी के समय पानी का स्टॉक किया जाए और उसके बाद शहर में पानी सप्लाई दी जाए । कहीं ना कहीं एक बहुत बड़ी पुरानी मांग पूरी होने जा रही है जिससे शहर के लोगों को गंदे पानी से निजात मिलेगी। वाइट उपमंडल अधिकारी सुरेश रावेश कालांवाली कालांवाली से प्रजापति की रिपोर्ट