सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक डबवाली ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित*
पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर आईपीएस ने सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया । उन्होने बताया कि कर्मचारियों के कार्य का अवलोकन करने के बाद कर्मचारियों को चयनित करके प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले मुख्य सिपाही पुरुषोत्तम, मुख्य सिपाही सन्दीप, मुख्य सिपाही भूपेंद्र सीआईए कालांवाली को 300 ग्राम हेरोइन सहित तीन आरोपियों को काबू करने , प्रभारी चौकी शहर कालांवाली PSI सुनील कुमार व उनकी टीम एएसआई कृष्ण व सिपाही संजय को नशे में प्रयुक्त होने वाली 81,900 (49,500 गोलियां टेम्पेन्टाडोल व 32,400 कैप्सूल प्रेगाबलीन) सहित एक आरोपी को काबू करने व एक अन्य कार्रवाई में PSI सुनील कुमार व उनकी टीम एएसआई सुखदर्शन व सिपाही अमन कुमार ने 100 ग्राम हेरोइन सहित चार नशा तस्करों को काबू करने व PSI संजीव प्रभारी स्वैट कमांडो व उनकी टीम सिपाही जगदीप, सिपाही सागर द्वारा तीन चिन्हित नशा पीड़ितों की तलाश कर उन्हें दवाई दिलवाने व एक अन्य कार्यवाही में उन्होने अपनी टीम सिपाही मनप्रीत, सिपाही रोहित सहित नशा तस्कर को पकड़वाने व मुख्य सिपाही जयवर्धन एमएम सदर थाना द्वारा 422 मदों को डिस्पोज करने के सराहनीय कार्यों के लिए उपरोक्त कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है । पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र देकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया व आगे भी ऐसे सराहनीय कार्यों को जारी रखने के लिए प्रेरित किया व अन्य कर्मचारियों को इन कर्मचारियों के कार्यों से प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट कार्य करने व आगे बढ़ने के लिए कहा ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस से पुलिस कर्मचारियों में अच्छा काम करने की भावना उत्पन्न होगी और काम के प्रति लगन बढ़ेगी । भविष्य में भी सहरानीय कार्य करने वाले कर्मचारीयो को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा ।