भाजपा नेताओं को हर भारतीय मुस्लिम में दिखाई दे रहा पाकिस्तानी

महिला अधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणियां करके भाजपा नेता कर रहे मातृशक्ति का अपमान : एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल
– : एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल
– मातृशक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करके सांप्रदायिक भावना भडक़ा रहे भाजपा नेता : एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल
– भाजपा विधायक एन रविकुमार द्वारा डीसी फौजिया तरन्नुम पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ने जताया रोष

हिसार : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा महिला अधिकारियों पर की जा रही अपमानजनक टिप्पणियों के प्रति हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ने रोष जताया है। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीजफायर की घोषणा के बाद से भाजपा नेता बौखला गए हैं और उन्हें हिंदुस्तान का हर मुस्लिम पाकिस्तानी नजर आने लगा है। उन्होंने कहा कि पहले महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी की गई और अब कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में भाजपा विधायक एन रविकुमार ने डीसी फौजिया तरन्नुम पर अमर्यादित टिप्पणी करके मातृशक्ति का अपमान किया है।
खोवाल ने कहा कि विधायक एन रविकुमार की सार्वजनिक रूप से की गई टिप्पणी, मुझे नहीं पता कि डीसी पाकिस्तान से आई हैं या भारत की आईएएस अधिकारी हैं अपने आप में भाजपा की महिलाओं के प्रति और भारतीय मुस्लमानों के प्रति मानसिकता को स्पष्ट करती है। यह टिप्पणी न केवल आपत्तिजनक है बल्कि सांप्रदायिक भावना को भडक़ाने वाली भी है। उन्होंने कहा कि अपमान की पराकाष्ठा तो यह है कि विधायक की ऐसी अमर्यादित बात सुनकर उनके समर्थकों ने तालियां भी बजाई। इसलिए विधायक एन रविकुमार व तालियां बजाने वाले समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि इसी भांति भारत-पाकिस्तान के युद्ध के दौरान सेना व देशवासियों का मनोबल बढ़ाने वाली महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा की गई टिप्पणी न केवल शर्मनाक है बल्कि यह भारत की बेटी का अपमान है। मंत्री द्वारा कर्नल कुरैशी को पहलगाम हमला करने वाले आतंकियों की बहन बताना देश में हर बेटी का अपमान है।
खोवाल ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहरलाल धाकड़ के अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इतना ही नहीं मनोहरलाल धाकड़ इन वीडियो के कारण समाचार पत्रों की सुर्खियां भी बटोर चुके हैं। महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो और भाजपा नेताओं द्वारा मातृशक्ति को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की घटनाओं से भाजपा का असली चरित्र सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तीकरण और बेटियों के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें तो करती है लेकिन उसके मंत्री, विधायक व अन्य नेता देश की बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करके और सांप्रदायिक भावनाएं भडक़ाकर देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *