कुमारी शैलजा के आधारहीन बयानों से पुलिस की छवि धूमिल करने की साजिश : हनुमान वर्मा

 कुमारी शैलजा के बयान पर वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान वर्मा का तीखा पलटवार: “नशा तस्करी पर बेतुका बयान, सांसद सिरसा मांगें माफी
सवाल—शैलजा को नशा तस्करी की जानकारी कहां से? क्या यह महज राजनीतिक स्टंट है : हनुमान वर्मा 
वरिष्ठ ाजपा नेता  हनुमान वर्मा ने सिरसा सांसद कुमारी शैलजा के हालिया बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है, जिसमें उन्होंने पुलिस की कार्यक्षमता पर सवाल उठाते हुए नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने में कथित असफलता का निराधार और भ्रामक आरोप लगाया। शैलजा का दावा कि “लोगों को पता है नशा कहां-कहां बिकता है, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं, ये  हमारी मेहनती पुलिस बल का अपमान  है।
 वर्मा ने सांसद सिरसा कुमारी शैलजा के हालिया बयान को गैर-जिम्मेदाराना और समाज को भ्रमित करने वाला करार देते हुए तीखा पलटवार किया है। कुमारी शैलजा के इस दावे पर कि जनता को नशा तस्करी के ठिकानों की जानकारी है,  वर्मा ने सवाल उठाया कि यदि जनता को यह पता है, तो सांसद महोदया को यह कैसे पता? उन्होंने कुमारी शैलजा से उनके इस बेतुके बयान के लिए तत्काल माफी मांगने की मांग की है।
 वर्मा ने कहा, “कुमारी शैलजा का यह बयान न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि सिरसा की जनता के साथ मजाक है। अगर उन्हें नशा तस्करी के ठिकानों की जानकारी है, तो उनकी नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी है कि वे इसे पुलिस और प्रशासन के साथ साझा करें। जनता को नशा तस्करी की जानकारी होने का दावा करना और फिर चुप्पी साध लेना, यह केवल राजनीतिक नौटंकी है। क्या सांसद महोदया यह कहना चाहती हैं कि वे नशा तस्करों की जानकारी छुपा रही हैं? यह सिरसा की जनता के साथ धोखा है। उनके इस बेतुके बयान ने समाज में भ्रम और अविश्वास पैदा किया है, जिसके लिए उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने आगे कहा, “हरियाणा सरकार और पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना जैसे कदम इस दिशा में ठोस प्रयास हैं। लेकिन कुमारी शैलजा जैसे नेता केवल बयानबाजी कर समाज में भय और अविश्वास फैलाने का काम कर रहे हैं। यदि उनके पास कोई ठोस जानकारी है, तो उसे सामने लाएं, न कि केवल आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेलें।
 वर्मा ने जनता से अपील की कि वे नशे के खिलाफ इस जंग में प्रशासन का साथ दें और किसी भी तरह की जानकारी को पुलिस तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा, “नशा हमारे समाज का अभिशाप है, जो हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है और परिवारों को तोड़ रहा है। यह समय एकजुट होकर इस बुराई के खिलाफ लड़ने का है, न कि राजनीतिक लाभ के लिए इसका दुरुपयोग करने का। कुमारी शैलजा को अपने इस गैर-जिम्मेदाराना बयान के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए और नशा तस्करी के खिलाफ ठोस कदम उठाने में सहयोग करना चाहिए।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *