मुख्यमंत्री से जल्द मिलेगा एसोसिएशन का राज्य प्रतिनिधिमंडल
सिरसा। नंबरदार एसोसिएशन की मीटिंग टाऊन पार्क सिरसा में जिला प्रधान जगजीत सिंह व तहसील प्रधान राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में जिला प्रधान सभी नंबरदारों से मुखातिब हुए। सभी ने सुझाव दिया कि नंबरदारों की मीटिंग में दिए गए समय अनुसार सभी नंबरदार पहुंचें। मीटिंग में नंबरदारों की मांगों को लेकर भी चर्चा की गई। वहीं जल्द ही एसोसिएशन का स्टेट शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से समय लेकर मिलने के लिए जाएगा। इस मौके पर हरफूल सिंह नंबरदार व जिला प्रधान जगजीत सिंह को एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर होशियार सिंह उपप्रधान, राकेश कुमार जिला सचिव, रामजीलाल नंबरदार, तिलकराज नंबरदार, प्रेम चंद नंबरदार, जगराज सिंह, बलदेव ङ्क्षसह, बागचंद, अमीरचंद व हरफूल सिंह नंबरदार उपस्थित थे।