अन्तर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को काबू कर 11 चोरीशुदा मोटरसाइकिलों को किया बरामद
डबवाली पुलिस का अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने का अभियान लगातार जारी है । क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली उप नि. सुरेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह को बेनकाब करने में कामयाबी हासिल की है । पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह उर्फ निक्का सिंह पुत्र राजा सिंह निवासी फलड़ थाना संगत जिला बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है ।
इस मामले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ ने बताया कि सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में टीम के मुख्य सिपाही संदीप ने साथी कर्मचारियों की सहायता से नाकाबंदी के दौरान संदेह के आधार पर एक मोटरसाइकिल को रुकवाया और चेक किया तो मोटरसाइकिल की नम्बर प्लेट फर्जी थी । जो जांच की गई तो मोटरसाइकिल मार्का सीडी डीलक्स थाना कालांवाली में 2024 में दर्ज अभियोग न. 184 में चोरी होना पाई गई । जो आरोपी से चोरी की गई दो अन्य मोटरसाइकिल बरामद की जो थाना शहर में दर्ज अभियोग 08/2024 व 164/2025 में चोरी होना पाई गई । इसी तरह आरोपी से गहनता से पूछताछ किए जाने पर उसने चोरी की गई अन्य 08 मोटरसाइकिलों के बारे में बताया जो टीम द्वारा बरामद कर ली गई । आरोपी ने बताया कि उन्होने ये मोटरसाइकिल डबवाली व पंजाब क्षेत्र से चोरी की हैं । आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके चोरी की अन्य वारदातों व गिरोह के अन्य सदस्यों बारे जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।