साइबर धोखाधड़ी का हो सकते हैं शिकार, जागरूक और सतर्क रहें :- एसपी डबवाली
फ्री इंटरनेट का लुफ्त उठाने वाले हो जाए सावधान,, सार्वजनिक स्थानों पर सावधानी से करे वाईफाई का इस्तेमाल, साइबर धोखाधड़ी का हो सकते हैं शिकार, जागरूक और सतर्क रहें :- एसपी डबवाली*
*किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी/ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड अवश्य कराएं*
पुलिस अधीक्षक डबवाली श्रीमती निकिता खट्टर आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल क्रांति के इस युग में हमारा ज्यादातर काम ऑनलाइन हो गया है या फिर हम अपने मनोरंजन के लिए इंटरनेट यूज करते रहते है । शॉपिंग से लेकर बिल भरने तक बैंक से जुड़े भी कई काम करने में हम ऑनलाइन मोबाइल लैपटाप या अन्य डिवाइस का प्रयोग करते है । कई बार जालसाज आपके इन उपकरणों को विभिन्न तरीकों से हैक करके आपका डाटा चुरा कर साइबर क्राइम को अंजाम देते है । आजकल सक्रिय साइबर अपराधी साइबर अपराध करने के नए नए तरीके अपना रहे है । अब साइबर अपराधी लोगों से ठगी के लिए सार्वजनिक स्थानों पर वाईफाई को हथियार बना रहे हैं । पुलिस द्वारा समय समय पर साइबर अपराध से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की जाती है ताकि आमजन सतर्क व सचेत रहकर अपने पैसे की सुरक्षा कर सके ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कई बार हम बाहर होते है तो हमारे मोबाइल लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ फ्री वाईफाई का इस्तेमाल करते है । जो साइबर ठग अपने मोबाईल फोन को हमारे वाईफाई के माध्यम से अकाउंट में सेंध लगा सकते है । उन्होने बताया कि ये साइबर ठग भीड़भाड़ वाले स्थानो पर जाकर फ्री वाईफाई उपलब्ध करवाते हैं और उपयोगकर्ता के द्वारा एक्सेस करते ही उस व्यक्ति का सारा डाटा हैक कर लेते है और इस प्रकार उसका सारा अकाउंट खाली कर देते है । उन्होंने बताया कि ऐसे अपराधों से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर वाईफाई इस्तेमाल करते समय ध्यान रखे कि किसी अंजान डिवाइस से अपना वाईफाई कनेक्ट न करें । साथ ही फ्री वाईफाई के लालच में आकर अपनी गोपनीय जानकारी साझा न होने दें ।
आगे जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अगर सावधानी या सतर्कता रखने के बावजूद भी आपके साथ किसी प्रकार का साइबर फ्रॉड हो जाता है तो घबराएं नहीं । बल्कि तुरंत साइबर धोखाधड़ी होने पर शिकायत साइबर हेल्प डेस्क नंबर 1930, अपने बैंक तथा नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें और साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड कराए ।