उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशा बारे तथा 112 app के महत्व के बारे में जागरूक किया गया

थाना शहर का भ्रमण करने पहुंचे आर्य विद्या मंदिर उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं को P/SI प्रिती ने पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, नशा बारे तथा 112 app के महत्व के बारे में जागरूक किया गया*

                डबवाली 07 जून । डबवाली पुलिस द्वारा साइबर क्राईम,महिला विरुद्ध अपराध, नशा बारे व कानून प्रणाली से अवगत करवाने बारे जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिसमें युवाओं, बच्चों व आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है । इसी अभियान के तहत आज आर्य विद्या मंदिर उच्च विद्यालय मंडी डबवाली के विद्यार्थियों ने पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में  जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से थाना शहर में भ्रमण किया । इस अवसर पर PSI प्रीति ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों, महिला सुरक्षा व 112 एप्प के महत्व के बारे में जानकारी दी गई ।

PSI प्रिती ने कार्यक्रम में मौजुद छात्राओं को उनके अधिकारों व महिला विरुद्ध अपराध के बारे सजग किया गया। । उन्होंने साइबर क्राइम और बचाव बारे बताया गया । उन्होने हेल्पलाइन नंबर-1091 और 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति गलत व्यवहार करता है तो बेझिझक पुलिस को शिकायत दें या अपने माता पिता को बताएं । अगर आपको अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होगी तो आप अपराधियों पर लगाम लगाने में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं, ताकि वे दोबारा अपराध करने की ना सोचें । डबवाली की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से तत्पर है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जगह-जगह जिला पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा तथा आत्मरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है ।

                उन्होने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए मौजुद विद्यार्थियों से कहा कि  हम टेक्नोलॉजी के दौर में इतने तेजी से विकास कर रहे है, कि इसके बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते । उन्होंने कहा कि जितनी तेजी से हम इस डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहे है उतनी ही हम लोगों की इंटरनेट पर निर्भरता भी बढ़ रही है,इसलिए साइबर क्राइम से बचने के लिए खुद को जागरुक करें । इस संबंध में सावधानी व सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का बेहतर उपाय है । उन्होने ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते  हुए कहा कि व्हाट्सएप या ई-मेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और बैंक संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी साझा न करें, क्योंकि ऐसा करने से वे साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं और कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों से कहा कि साइबर ठगों द्वारा आमजन को घर बैठे हजारों व लाखों रुपए कमाने का झांसा देकर से बैंक सम्बंधित जानकारी हासिल कर ठगी का शिकार कर सकते है,इसलिए फर्जी लिंक से सावधान रहें । उन्होंने कहा कि आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी हो जाती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल बेवसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं ।

            सब इंस्पेक्टर प्रीति ने कहा कि नशा नाश की जड़ है । नशा कोई भी हो वह परिवार को बर्बाद कर देता है । समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण ही हो रहे है । पहले युवा गलत संगत में आकर व शोक के कारण इस लत में पड़ जाता है और बाद मे धीरे धीरे वह अन्य नशे हेरोईन ,अफीम, पोस्त आदी जानलेवा नशे लेना शुरु कर देता है । बाद में नशे की लत पड़ने पर उसका जीवन बर्बाद हो जाता है उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए सन्देश दिया । उन्होंने सभी से अपील की कि वे डबवाली पुलिस के नशा मुक्त समाज अभियान में भाग लेकर  व नशा पीड़ितों व नशा तस्करों की सूचना  पुलिस को देकर जिला डबवाली को नशा मुक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । डबवाली पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *