डीएवी पब्लिक स्कूल में भाषा के रंग, संस्कृति के संग: सात दिवसीय समर कैम्प बना प्रेरणा का स्रोत”

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत माता पुन्ना देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कालांवाली में प्रधानाचार्या श्रीमती कविता शर्मा के दिशा निर्देशों के अनुसार 2 जून से 8 जून तक भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन समर कैम्प का भव्य आयोजन किया गया। इस सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान, संवाद कौशल, सांस्कृतिक विविधता की समझ और अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करना है। इस कैम्प’ में छात्रों ने अलग-अलग दिनों में विविध भाषाओं की गरिमा, कला, संवाद व संस्कृति के पहलुओं की जानकारी प्राप्त की । पहले दिन विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा में अभिवादन शब्द जैसे “नमस्ते”, “शुभ प्रभात”, “धन्यवाद” आदि सीखे। हिंदी की वर्णमाला व गिनती का अभ्यास किया। हस्ताक्षर लेखन भी सिखाया गया। दूसरे दिन छात्रों ने वीडियो के माध्यम से विभिन्न राज्यों की यात्रा की । ग्राहक व दुकानदार” जैसे रोल प्ले प्रस्तुत किए तथा बिजली और पानी बचाने संबंधी विषयों पर संवादों का अभ्यास किया। तीसरे दिन बच्चों ने विभिन्न भारतीय भाषाओं के लोकगीतों पर नृत्य किया, भाषाई विषयों पर चित्र बनाए । चौथे दिन विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय व्यंजनों, सब्जियों व फलों के नाम हिंदी भाषा में सीखे। पांचवें दिन छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों व प्रेरक व्यक्तित्वों की कहानियाँ सुनीं। “मेरा हीरो कौन?” विषय पर भाषण करवाया गया। छठे दिन छात्रों द्वारा भारत के मानचित्र पर भारत की प्रमुख नदियाँ व पर्वत चिह्नित किए गए। छात्रों ने ऐतिहासिक स्थलों के चित्रों की पहचान की।
अंतिम दिन छात्रों ने अपनी भाषा के लिए मैं क्या कर सकता हूँ, पर भावनात्मक भाषण दिया और अपने अनुभव साझा किए तथा एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शिविर का समापन हुआ। यह समर कैम्प न केवल भाषा ज्ञान बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि विद्यार्थियों के अंदर भाषा के प्रति गर्व, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक समझ का विकास करने में भी सक्षम हुआ। इस प्रकार ग्रीष्मकालीन कैंप में डीएवी पब्लिक स्कूल ने एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया कि किस प्रकार शिक्षा के साथ-साथ भाषाई विरासत को सहेजा जा सकता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *