305वीं पुण्यतिथि पर आर्यनगर में भावपूर्ण स्मरण
सिख इतिहास के अमर योद्धा और गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रिय शिष्य बंदा वीर बहादुर की 305वीं पुण्यतिथि आज आर्यनगर में श्रद्धा और गर्व के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हनुमान वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बंदा वीर बहादुर के जीवन, वीरता और बलिदान को नमन किया।
हनुमान वर्मा ने कहा, “बंदा सिंह वीर बहादुर का जीवन साहस, संकल्प और समर्पण का प्रतीक है। मात्र 38 वर्ष की आयु में उन्होंने हिंदू धार्मिक ग्रंथों के विद्वान से एक अद्वितीय योद्धा और प्रेरक नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। समाना और सरहिंद जैसे ऐतिहासिक युद्धों में उनकी रणनीति और साहस ने मुगल साम्राज्य की नींव को हिलाकर रख दिया। लौहगढ़ से दिल्ली तक उनकी वीरता की गाथाएँ आज भी हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति और न्याय की ज्वाला प्रज्वलित करती हैं।
वर्मा ने आगे कहा, “बंदा वीर बहादुर का जीवन हमें सिखाता है कि सत्य और न्याय के लिए किसी भी बलिदान से पीछे नहीं हटना चाहिए। उनका बलिदान धर्म, संस्कृति और देश की रक्षा के लिए एक अनमोल प्रेरणा है। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, न्याय और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्यरत है।