सब कुछ भूलकर केवल और केवल संगठन की मजबूती के लिए काम करना है:कुमारी सैलजा
एआईसीसी पर्यवेक्षक एम क्रिस्टोफर की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक का आयोजन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि बिना किसी पद और बिना किसी पहचान के कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जमीन से जुड़े रहकर काम किया और सिरसा जिला की पांच में से तीन विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास है। आज सब कुछ भूलकर केवल और केवल संगठन के लिए काम करना है, संगठित होकर बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करनी है, सभी को पूरा मान सम्मान देना है।
वे मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रही थी। यह बैठक संगठन के गठन को लेकर आयोजित की गई जिसमें जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों ने अपने आवेदन दिए साथ ही संगठन की मजबूती को लेकर विचार व्यक्त किए। इस बैठक की अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पर्यवेक्षक एम क्रिस्टोफर तिलक, पीसीसी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, कृष्ण सातरोड और राजवीर वर्मा मौजूद थे। इसके साथ ही सांसद कुमारी सैलजा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बेनीवाल, विधायक अमित सिहाग, डॉ. केवी सिंह, राजकुमार शर्मा, मोहित शर्मा, नवीन केडिया, वीरभान मेहता, संदीप नेहरा एडवोकेट, आनंद बियाणी, राजेश चाडीवाल, डा. सुभाष जोधपुरिया, मनप्रीत सिंह, उर्मिला भारद्वाज, संतोष बेनीवाल, सर्वमित्र कंबोज, रणधीर सिंह, कृष्णा फोगाट, अमीर चावला, इंद्र जैन, गजानंद सोनी, मलकीत सिंह खोसा आदि मौजूद थे।
इस मौके पर सांसद सैलजा ने कहा कि संगठन न होने से पार्टी में अनुशासन नहीं रहा था अब संगठन बनेगा तो अनुशासन भी बढ़ेगा और सभी की एकजुटता से पार्टी को मजबूती भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ही पार्टी के नेता है बाकी सब पार्टी के सच्चे और कर्मठ सिपाही है और सभी सिपाही बनकर पार्टी को मजबूत बनाने में काम करें। उन्होंने कहा कि पार्टी वहीं मजबूत होती है जो बूथ स्तर पर मजबूत हो लेकिन संगठन न होने पर कांग्रेस बूथ स्तर पर पहुंच ही नहीं पाई थी, बूथ पर वहां बैठा हुआ दिखाई देता था जो कांग्रेस का सच्चा सिपाही रहा। संगठन न होने पर पहले कार्यकर्ताओं की पहचान तक नहीं थी, अब संगठन खड़ा होता तो कार्यकर्ताओं को एक पहचान भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि नीचे स्तर के कार्यकर्ताओं को वो सम्मान नहीं मिल पा रहा था जिसके वे हकदार थे। जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों ने आवेदन किए है, पर्यवेक्षक एम क्रिस्टोफर तिलक सभी से अलग अलग बात करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है जिन्होंने बिना पद के पार्टी के लिए जी जान से काम किया।
सांसद ने पर्यवेक्षक एम क्रिस्टोफर तिलक को बताया कि सिरसा जिला में भाजपा का कोई आधार नहीं है, इस जिला में पांच विधानसभा सीट है जिनमें से तीन कांग्रेस के पास है और दो इनेलो के पास। पहले से ही मुकाबला कांग्रेस और इनेलो के बीच होता आया है। पीसीसी की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि आज की बैठक में सिर्फ संगठन को लेकर ही बात होगी अन्य कोई बात नहीं होगी, हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनके विचार लिये जाएंगे बाद में एक बैठक सिरसा में फिर से होगी और इसके बाद एआईसीसी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे।
सांसद सैलजा संत कबीर साहेब की 628वीं जयंती समारोह में होंगी शामिल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा 11 जून को सुबह 11.00 बजे धानक कबीर समाज जागृति मंच द्वारा शिरोमणि संत कबीर साहेब की 628 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गीता भवन मंदिर, सोनीपत में शिरकत करेंगी।
फोटो कांग्रेस मीटिंग एक और दो
——————-
प्रेसवार्ता
जो सबको साथ लेकर चले वहीं बनेगा जिला प्रधान: एम क्रिस्टोफर तिलक
सिरसा, 10 जून।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और एआईसीसी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक एम क्रिस्टोफर तिलक ने जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कहा कि कांग्रेस में ऊपर तो संगठन था पर हरियाणा में संगठन नहीं था, लोग तो कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे पर हम ही उनके साथ नहीं जुड़े हुए थे, हमें बूथ स्तर पर मजबूत होना होगा जिसके लिए हमें कार्यकर्ता चाहिए। उन्होंने कहा कि सिरसा संसदीय क्षेत्र में संगठन न होने पर भी नौ में से छह सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया, अगर हमारा संगठन होता तो प्रदेश में आज कांग्रेस की ही सरकार होती। उन्होंने कहा कि अभी सभी विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और 16 जून को सिरसा में फिर बैठक होगी, जिलाध्यक्ष पद के लिए एक पैनल बनाया जाएगा जिसमें छह नाम भेजे जाएंगे।
एक सवाल के जवाब में एम क्रिस्टोफर तिलक ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत न्याय यात्रा के बाद लोगों में जोश पैदा हुआ, इस जोश को बनाए रखने के लिए संगठन जरूरी है, हरियाणा में संगठन बनाने के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया हुआ है जो 30 जून तक जारी रहेगा। हरियाणा में एक दशक से संगठन नहीं था, जिला प्रधान नहीं था, अब सभी से राय ली जाएगी, मीडिया से अलग से बात कर नामों पर चर्चा की जाएगी। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन नहीं था तभी सरकार नहीं बनी यह एक प्रमुख कारण था, वहां पर कांग्रेस की विचारधारा के साथ लोग जुड़े हुए थे, कांग्रेस के पास नेतृत्व था पर संगठन नहीं था। संगठन गठन में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।
गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर एम क्रिस्टोफर तिलक ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है, ऐसी पार्टियों में गुटबाजी होती है, क्षेत्रीय दलों में तो सारे ही लोग परिवार के होते है ऐसे में वहां गुटबाजी होती है, वैसे गुटबाजी को लेकर हमारे नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे काफी गंभीर है। संगठन बनने के बाद पार्टी ट्रैक पर आ जाएगी। कांग्रेस जो कहती है वहीं करके दिखाती है जबकि भाजपा झूठ बोलकर सत्ता हासिल करती हैै। इस मौके पर पीसीसी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, कृष्ण सातरोड और राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।