अहमदाबाद विमान हादसे पर श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा ने जताया शोक
विमान हादसे की सरकार गहनता से करवाए जांच: अर्जुन शर्मा
सिरसा। गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा ने गहरा दुख प्रकट किया है। जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया और पीडि़तों व उनके परिजनों के लिए संवेदनाएं प्रकट की। शर्मा ने कहा कि एयर इंडिया विमान हादसे की खबर बेहद दु:खद और विचलित करने वाली है। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सलामती के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने व दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरकार से आग्रह है कि राहत, बचाव और उपचार के सर्वोच्च इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने इस दुर्घटना की गहराई से जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यह एक बहुत बड़ी त्रासदी है और इसके पीछे की सभी वजहों को सामने लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को ऐसे समय में एकजुट होकर पीडि़तों के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि इस दुर्घटना को हल्के में न लिया जाए और इसके पीछे की लापरवाही, तकनीकी चूक या अन्य कारणों की उचित जांच की जाए, ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो।