महिला एवं बाल विकास विभाग,आयुष विभाग,खेल विभाग द्वारा योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यकम।

आयुष विभाग व हरियाणा योग आयोग के आदेशानुसार योग दिवस के कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम शहीद भगत सिंह स्टेडियम सिरसा के हॉकी खेल ग्राउंड में किया गया जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी कर्मचारियों अधिकारियों ने भाग लिया कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ हेमा राम ने सभी को संतुलित आहार खान पान के बारे में जानकारी दी साथ ही जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजकुमार ने योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया कार्यक्रम में जिला योग कोर्डिनेटर डॉ. सुरेंद्र नागर ने सभी को प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जिसमें सर्वप्रथम प्रार्थना से प्रारंभ करवाते हुए सूक्ष्म अभ्यास,खड़े होकर करने वाले अभ्यास, बैठकर करने वाले अभ्यास,पीठ व पेट के बल लेट कर करने वाले अभ्यास करवाए और अंत में प्रणायाम ध्यान वो शांति पाठ के साथ अभ्यास को समापन किया कार्यक्रम के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ दर्शना सिंह ने बताया कि सभी योग को अपने जीवन अपना चाहिए व अपनी अंगड़वाड़ी केंद्रों पर बच्चो को सामान्य योग करवाने चाहिए ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके साथ ही कार्यक्रम में आयुष विभाग व खेल विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की मनदीप कौर, जिला मिशन समन्वयक,गुरप्रीत कौर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी , सुपरवाइजर्स आंगनवाड़ी वर्कर और आंगनवाड़ी हैल्पर ने भाग लिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *