कैंप में 140 मरीजों की जांच, 12 आप्रेशन के लिए चयनित

सिरसा। शाह सतनाम चौक पर स्थित भगवान श्री परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में स्व. ललिता देवी सिंगला की याद में बृजमोहन सिंगला (एक्सट्रा पावर टूल्स) द्वारा बाबा बिहारी नेत्रालय के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। सचिव शेखर महिपाल ने बताया कि शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञा डा. नीरू गिजवानी अपनी टीम के साथ 140 मरीजों की आंखों की सभी प्रकार की जांच की। इस दौरान 12 मरीजों को आप्रेशन के लिए चयनित किया गया, जिनका बाबा बिहारी नेत्रालय में नि:शुल्क आप्रेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले लोगों को दवाइयां भी जरूरत अनुसार नि:शुल्क दी गई। इस मौके पर डा. नीरू गिजवानी ने कहा कि आंखों की समय-समय पर देखभाल जरूरी है। आंखों प्रति बरती गई जरा सी लापरवाही मनुष्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए आंखों संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करते हुए तुरंत चिकित्सक को दिखाएं और उपचार करवाएं। इस मौके पर राकेश कुमार यशिका, अभया और बाबा बिहारी नेत्रालय से अध्यक्ष प्रवीण बागला, सुनील चाचान, विक्रांत गुप्ता सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *