आर्य समाज मंदिर में मासिक सत्संग आयोजित

सिरसा। आर्य समाज मन्दिर सिरसा में प्रत्येक माह की भांति मासिक सत्संग आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता आचार्य विजय आर्य शास्त्री (मथुरा) ने राष्ट्र धर्म, वेदोपनीषद, आचार, व्यवहार, सदाचार, स्वामी दयानन्द माता-पिता, सेवा आदि विषयों पर अपने मुखार विन्द से प्रवचन के माध्यम से प्रकाश डाला। समस्त आर्यजनों ने प्रवचनों से धार्मिक लाभ उठाया। विजय शास्त्री ने कर्म-फल सिद्धान्त पाप-पुण्य सहित समस्त विषयों पर भजन भी गाकर सुनाए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में अजय शेरपुरा, अंबर कुमार, विजय बब्बर, संजय जैन, सुमित अरोड़ा ने शिरकत की। कार्यक्रम के अन्त में आर्यसमाज के प्रधान अशोक वर्मा ने धन्यवाद उद्बोदन दिया। कार्यक्रम में मंत्री ओम प्रकाश खर्रा, संरक्षक जगदीश सिंवर, लेखानिरक्षक राजेन्द्र बैनीवाल, कोषाध्यक्ष रति राम, श्योचन्द्र बैनीवाल, मुनीश्वर आर्य, राम प्रताप पूनिया, राम प्रताप सरपंच, उपप्रधान हवा सिंह मुनीष आर्य, कृष्णलाल सैनी, आचार्य जयगोपाल आर्य, अनिल शास्त्री, सूरजाराम, वेद प्रकाश सरदाना, रामलाल सरदाना, श्यामलाल सरदाना, अनुज बैनीवाल, संजीव सैनी, सुधाकर शर्मा, बेगराज, ओम प्रकाश भजनोपदेशक, चन्द्रभान ढोलकवादक, राजकुमार, विजय आर्य, अमीलाल, सोनिया देवी, पूर्ण देवी, अनीता जैन, कोयल देवी, जयवन्ती देवी, शाश्वत आर्य, इन्द्रपाल आर्य, रोहताश विकास जेई, अजय शेरपुरा, शमशेर सिंह, आत्माराम आदि उपस्थित रहे। आर्य समाज की ओर से कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों की ओर से नशा छोड़ो-वेद पढ़ो का संदेश दिया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *