70 किलो 615 ग्राम डोडा पोस्त व ट्रक सहित एक नशा तस्कर सीआईए स्टाफ डबवाली द्वारा काबू*
*वाहन ट्रक सहित बरामदा डोडा पोस्त नशीला पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रूपये*
*राजस्थान से पंजाब में किया जाना था सप्लाई*
डबवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभारी सी आई ए स्टाफ डबवाली उप नि. राजपाल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लगातार नशा तस्करों की कमर तोडते हुए, आरोपी ओमप्रकाश पुत्र रत्तू राम निवासी हनुमानसागर नया बेरा मुंजासर फलोदी जोधपुर राजस्थान को करीब 19 लाख रुपये के 70 किलो 615 ग्राम डोडा चूरा पोस्त व ट्रक नम्बर RJ21 GD 4497 अशोक लीलैंड के साथ काबू करने मे सफलता हासिल की है ।
इस सम्बन्ध मे विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत ने बताया, कि दिनांक 14.07.2025 को सी आई ए स्टाफ डबवाली के ASI बलवान सिंह के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम एएसआई जसपाल सिंह, मुख्य सिपाही मन्दरूप सिंह, सिपाही अजय कुमार, एसपीओ हरविन्द्र सिंह व गृह रक्षी जसविन्द्र सिंह गश्त पड़ताल अपराध गांव सक्ता खेड़ा भारतमाला पुल के नीचे मौजूद थे, कि ASI बलवान सिंह को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक नम्बर RJ 21 GD 4497 जो अबूबशहर से होते हुए पंजाब जाने वाला है । जो ट्रक मे तिरपाल से ढके नमक के कट्टों के नीचे भारी मात्रा मे चूरा पोस्त भरी हुई हैं । जिस पर ASI बलवान सिंह ने साथी कर्मचारियों की सहायता से गांव अबूबशहर में भारतमाला पुल के नीचे नाकाबंदी शुरू की तो कुछ देर में एक ट्रक गांव अबूबशहर की तरफ आता दिखाई दिया । जो एएसआई ने हाथ से इशारा कर ट्रक को रुकवा कर चेक किया तो ट्रक का नम्बर RJ 21 GD 4497 मार्का अशोक लिलेंड मिला । जो एएसआई ने शक की बिनाह पर साथी कर्मचारियों की सहायता से ट्रक चालक आरोपी ओमप्रकाश उक्त को काबू कर ट्रक की नियमानुसार तलाशी ली गई तो ट्रक की बाडी में तिरपाल के नीचे चार कट्टों में कुल 70 किलो 615 ग्राम शराब बरामद हुआ । जिस पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग न. 231 थाना सदर डबवाली मे दर्ज रजिस्टर किया गया । जो आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह यह डोडा पोस्त राजस्थान से खरीद कर लाया है व पंजाब में महंगे दामों में सप्लाई करने जा रहा था । जो उसके द्वारा नमक को संगरिया राजस्थान में उतार दिया था और चूरा पोस्त को लेकर पंजाब जा रहा था ।
जो आरोपी ओमप्रकाश उक्त को आज अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान इस डोडा पोस्त तस्करी नेटवर्क के बारे पूछताछ करके इसमे शामिल अन्य लोगों के नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जायेगी ।