एएनसी स्टाफ का नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों पर कमरतोड़ एक्शन
नशा तस्करी पर कड़ा शिकंजा कसते हुए वाणिज्यिक मात्रा में करीब 10 लाख रुपये की 262.560 ग्राम हेरोइन सहित अन्तर्राज्यीय नशा तस्कर काबू*
आरोपी पर पहले भीं हैं मादक पदार्थ के अभियोग दर्ज
तीन दिनों में डबवाली पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की वाणिज्यिक मात्रा में दूसरी बरामदगी
*नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगी
डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लगातार नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों को जेल की सलाखों के पीछे डाला जा रहा है । साथ ही आदतन नशा तस्करों को पिट एनडीपीएस के तहत लंबे समय के लिए जेल में डालकर पुलिस नशा मुक्त समाज अभियान को और सफल बना रही है । दिन प्रतिदिन भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है । डबवाली पुलिस की टीमें इस कार्य में लगातार पूरी मेहनत के साथ लगी हुई है । साथ ही आमजन से जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नशे से दूर रहने व नशा तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील कर रही है । इसी अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाते हुए नशा तस्करी के नेटवर्क पर कमरतोड़ कार्रवाई करते हुए उप नि. सूबे सिंह प्रभारी एएनसी स्टाफ की टीम ने वाणिज्यिक मात्रा में करीब 10 लाख रुपये की 262.560 ग्राम हेरोइन मोटरसाइकिल सहित अन्तर्राज्यीय नशा तस्कर को काबू करने में कामयाबी हासिल की है । पकड़े गये आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ विक्की पुत्र दलबीर सिंह निवासी किलियांवाली जिला मुक्तसर साहिब पंजाब के रूप में हुई है ।
इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली कपिल अहलावत ने बताया कि एएनसी स्टाफ डबवाली में तैनात सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद स्टाफ कार्यालय में मौजूद थे कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ विक्की मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लाता है व डबवाली में नशा करने वालों के पास सप्लाई करता है । जो आज भी नशा तस्करी करने के लिए डबवाली में आने वाला है । जो सूचना को सही मानकर अपनी पुलिस टीम एएसआई सतपाल, मुख्य सिपाही राकेश कुमार व गृह रक्षी विजय कुमार के साथ सूचना के अनुसार बताए स्थान किलियांवाली रोड़ पंचमुखी मंदिर चौराहा मंडी डबवाली पर पहुंचकर नाकाबंदी शुरू की तो कुछ समय बाद मोटरसाइकिल पर सवार युवक किलियांवाली की तरफ से आता दिखाई दिया । जो सामने खड़ी पुलिस पार्टी को देखकर एक दम से मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर जाने लगा तो मोटरसाइकिल बंद हो गई । जो एएसआई राजेन्द्र प्रसाद ने अपनी टीम के सहायता से उक्त शख्स को शक की बिनाह पर मोटरसाइकिल पर ही काबू करके चेक किया तो मोटरसाइकिल न. HR 25J 1245 मार्का हीरो स्पलेंडर मिला व उक्त शख्स की नियमानुसार तलाशी ली तो शख्स की पहनी हुई कैपरी की दाहिनी जेब से एक मोमी लिफाफा में हेरोइन बरामद हुई । जो आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग न. 236 दर्ज कर कार्रवाई की गई ।
आरोपी कुलदीप ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह नशा करने का आदी है व पंजाब से नशा लाकर डबवाली में सप्लाई करता है । आरोपी पर इससे पहले भी नशा तस्करी के अभियोग दर्ज है । आरोपी के खिलाफ 10 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में थाना लंबी जिला मुक्तसर पंजाब में अभियोग न. 94/2024 दर्ज है और आरोपी थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग न.141/24 में असल तस्कर रहा है ।
आरोपी कुलदीप सिंह को अदालत में पेश किया जाएगा व पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके इस हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी
उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन दिनों में डबवाली पुलिस की मादक पदार्थ की वाणिज्यिक मात्रा की दूसरी बरामदगी है । इससे पहले दिनांक 15.07.2025 को सीआईए स्टाफ डबवाली ने 70 किलो 615 ग्राम डोडा पोस्त व ट्रक मार्का अशोक लेलैंड सहित आरोपी ओमप्रकाश पुत्र रत्तू राम को काबू कर जेल भेजा था । उन्होने बताया कि नशे व उसका काला कारोबार करने वालों के खिलाफ डबवाली पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा व नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा ।