मोहम्मद अकील को महाआदेशक नियुक्त करने पर जताया सीएम का आभार
सिरसा। ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर की राष्ट्रीय कमेटी और राज्य कमेटी ने मोहम्मद अकील को होमगार्ड के महाआदेशक के पद पर नियुक्त होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन चंद्रपाल तंवर ने एसोसिएशन की ओर से मोहम्मद अकील को आलोक राय की जगह हरियाणा होमगार्ड विभाग का महाआदेशक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि हरियाणा के समस्त होमगार्ड के जवानों को उम्मीद ही नहीं, पूरा विश्वास है कि वे वेलफेयर का पूरा ध्यान रखेंगे। तंवर ने होमगार्ड जवानों की लंबित मांगों को लेकर कहा कि होम गार्ड जवानों को 365 दिन का रोजगार उनके ही जिलों में दिलावाना सुनिश्चित किया जाए, साथ ही हरियाणा के होमगार्ड जवानों को पुलिस के समान बस किराए में छूट दी जाए और जिन जवानों को गलत तरीके से विभाग से निकाला गया है, बिना नोटिस के उन जवानों की जल्द ही वापसी सुनिश्चित की जाए, हमारे होमगार्ड जवानों को 25 साल से 35 साल तक विभाग की सेवा करने के पश्चात उन्हें नाम मात्र राशि दी जाती है, 58 साल होने के बाद विभाग से सेवानिवृत्त्त हों तो जवानों को 20 से 25 लाख तक वेलफेयर फंड से विभाग की ओर से राशि प्रदान की जाए।