इनेलो की बजाय अपनी सीट ही बचा लेते गोपाल कांडा: रवि कंबोज
सिरसा। युवा इनेलो नेता रवि कंबोज ने हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा द्वारा खट्टर साहब की मेहरबानी से रानियां सीट पर इनेलो की जीत के दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग अपनी सीट बचा नहीं पाए, वो इनेलो पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने की बात करते हंै। जारी बयान में रवि कंबोज ने कहा कि आज जिस विश्वास के साथ गोपाल कांडा रानियां सीट की बात कर रहे हंै, उस हिसाब से तो कल को वे डबवाली सीट पर इनेलो की जीत पर भी खट्टर साहब की मेहरबानी जता सकते हैं। रवि कंबोज ने कहा कि अगर खट्टर साहब का इतना ही दबदबा था तो गोपाल कांडा बजाय इनेलो की सीट जितवाने के सर्वप्रथम अपनी सिरसा सीट को जितवाने के बारे में सोचते तो ज्यादा बेहतर होता। कंबोज ने कहा कि इनेलो पार्टी का अपना एक वजूद है और उसके समर्थक आज भी चौ. देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए गद्दारी के बारे में सोच भी नहीं सकते, लेकिन गोपाल कांडा बिन पैंदे के लौटे की तरह, जिस तरफ सरकार का झुकाव होता है, उधर ही अपना मुंह फेर लेते हंै। गोपाल कांडा की मौकापरस्त राजनीति अब जनता को समझ आने लगी है, जिसका सबूत जनता ने चुनावों में भली भांति दे दिया है। शहर के विकास की बात करने वाले कांडा बंधुओं ने शहर का विकास करने की बजाय विनाश ही किया है, जिसका दंश शहर की जनता झेल रही है।