जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी को किया काबू
थाना शहर पुलिस ने घर में बंद कर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करके चोट पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को किया काबू
आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग शुदा कुल्हाड़ी की बरामद
डबवाली पुलिस द्वारा में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना शहर पुलिस ने तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी प्रकाश पुत्र नन्द सिंह निवासी वार्ड न. 06 मंडी डबवाली को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।
इस बारे में प्रभारी थाना शहर नि. अनिल कुमार ने बताया कि दिनांक 28.07.2025 को पीड़िता निवासी मंडी डबवाली के ब्यान पर कि दिनांक 27.07.2025 को आरोपी द्वारा उसे व उसकी बेटी को घर मे बंद कर उन पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में अभियोग दर्ज कार्यवाही शुरू की गई थी । जो जांच के दौरान एएसआई जोगिंदर द्वारा आरोपी प्रकाश को काबू कर वारदात में प्रयोग शुदा कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है । जो आरोपी प्रकाश को अदालत में पेश किया जाएगा ।