कृष्ण बेदी की नियुक्ति सिरसा में खिलाएगी कमल: बलजिंद्र जोसन

सिरसा। हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा द्वारा विधानसभा चुनावों को देखते हुए विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की जा रही है। भाजपा जिला सचिव बलजिंद्र जोसन ने बताया कि इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को सिरसा विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। जोसन ने कहा कि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को सिरसा प्रभारी बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि सिरसा से कृष्ण बेदी का पुराना नाता रहा है। सिरसा की जनता पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे कष्ट निवारण समिति की बैठक के अध्यक्ष भी रह चुके हंै। अपनी बेबाक वाणी व मृदुल व्यवहार से कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने सिरसा की जनता पर एक अमिट छाप छोड़ी है, जिसका आने वाले समय में भाजपा को लाभ मिलेगा। जोसन ने कहा कि कृष्ण बेदी की नियुक्ति से सिरसा में भाजपा को मजबूती मिलेगी और आने वाले सिरसा विधानसभा चुनाव में इस बार सिरसा में अवश्य कमल खिलेगा। उन्होंने पार्टी के शीर्ष व प्रदेश नेतृत्व का कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को सिरसा विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *