देश की राजनीति को शुचिता और पारदर्शिता की नई दिशा देगा विधेयक: यतींद्र सिंह एडवोकेट

सिरसा। भारतीय संसद में वीरवार को पेश किए गए 130वें विधेयक का भारतीय जनता पार्टी, सिरसा जिला इकाई हृदय से स्वागत करती है। यह विधेयक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री अथवा मंत्रीगण के गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तारी और लगातार 30 दिन हिरासत में रहने पर स्वत: पद से अयोग्य ठहराए जाने से संबंधित है। जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक विधेयक देश की राजनीति को शुचिता और पारदर्शिता की नई दिशा देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की यह पहल भ्रष्टाचार मुक्त और जवाबदेह शासन प्रणाली की ओर एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सर्वोपरि है और जनता यह नहीं चाहती कि कोई भी जनप्रतिनिधि जेल से शासन चलाए। इस बिल के लागू होने से देश की राजनीति में जवाबदेही और नैतिकता और भी सुदृढ़ होगी। एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि इस विधेयक के लागू होने से लोकतांत्रिक परंपराओं को बल मिलेगा, भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी और जनता का विश्वास शासन.प्रशासन में और प्रगाढ़ होगा। भारतीय जनता पार्टी, सिरसा जिला इकाई इस विधेयक का पूर्ण समर्थन करती है और प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री का आभार प्रकट करती है कि उन्होंने राष्ट्रहित में ऐसा दूरगामी और ऐतिहासिक कदम उठाया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *