पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सुनी समस्याएं, करवाया समाधान

अपराध बढऩे, जलनिकासी का प्रबंध न होने पर जताई चिंता
सिरसा। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को बरनाला रोड स्थित अपने आवास पर जनसमस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से हो रही बरसात के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में पानी निकासी न होने का संकट है जिसके कारण आमजन को काफी दिक्कतों से दोचार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बढ़ रहा अपराध भी चिंता का विषय है और इस पर सरकार को पूरी गंभीरता से कार्य करना चाहिए। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से हरियाणा का हर वर्ग खौफ में है। इस अवसर पर जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी रणधीर सिंह चीका, जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी, अनिल कासनियां, राजेंद्र कसवां, लक्की चौधरी, कुलदीप जांगू, दीपक भाटिया, रणधीर ढिल्लों आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *