सिविल सर्जन व उप-सिविल सर्जन ने खुद एल्बेंडाजोल की गोली खाकर किया प्रोग्राम का शुभारंभ
राष्ट्रीय स्तर पर 6 महीने में 1 साल से 19 साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए वह पेट में कीड़े मारने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत आज एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई इस मौके पर डॉ. महेंद्र भादू सिविल सर्जन ,उप सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद शर्मा, उप सिविल सर्जन डॉ राजेश चौधरी,उप सिविल सर्जन डॉ. संदीप सिंह ने आज नागरिक अस्पताल के प्रांगण में प्रोग्राम की शुरुआत कि इस अवसर पर डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि 26 अगस्त यानी आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर 1 साल से 19 साल तक के सिरसा जिले में 382862 बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई व इस कार्यक्रम के अंतर्गत 20 साल से 24 साल तक की महिलाओं को आशा वर्कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा एल्बेंडाजोल की 28456 गोली खिलाई गई जो बच्चे वह महिलाएं आज के दिन गोली खाने से वंचित रह जाएंगे उन बच्चों को मॉप अप दिवस 2 सितंबर 2025 को यह गोली खिलाई जाएगी उन्होंने बताया कि सभी का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है स्वस्थ शरीर होगा तभी बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा इसलिए 1 साल से 19 साल तक के सभी बच्चों को व 20 साल से 24 साल तक की महिलाओं को यह गोली खानी आवश्यक है इस अवसर पर डॉ. अमित बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया कि पेट में कीड़े होने की वजह से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास रुक जाता है यह गोली हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
कमल कक्कड़ किशोरावस्था काउंसलर ने बताए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के फायदे : जैसे स्वास्थ्य और पोषण में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, एनीमिया में नियंत्रण, समुदायों में कृमि संक्रमण की व्यापकता में कमी, सीखने की क्षमता और कक्षा में अनुपस्थिति में सुधार, वयस्क होने पर काम करने की क्षमता में बढ़ोतरी,
कृमि संक्रमण के लक्षण जैसे की दस्त लगना,पेट में दर्द होना, कमजोर होना, उल्टी लगना और भूख ना लगना, पढ़ाई में मन ना लगना,खून की कमी होना।
गोली को खाने का तरीका: किशोरावस्था परामर्शदाता कमल कक्कड़ ने बताया कि पेट के कीड़े मारने की एल्बेंडाजोल गोली की मात्रा 1 से 2 साल के बच्चे के लिए आधी गोली चम्मच में पीसकर दी जानी है, 2 से 3 साल के बच्चे को पूरी गोली चम्मच में पीस कर दी जानी है एवं 3 साल से 19 साल तक के सभी बच्चों को पूरी गली चबाकर खाने की हिदायत दी गई है।