भाईचारे व एकता का संदेश देते है त्योहार: प्रदीप रातुसरिया

सिरसा। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है, साल भर अनेक त्योहार श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाए जाते हंै, उनमें से एक है गणेश चतुर्थी। दस दिनों तक चलने वाला यह पर्व पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। प्राचीन श्री गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रदीप रातुसरिया ने कहा कि भगवान गणेश को बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि का देवता माना जाता है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत सबसे पहले गणपति पूजन से की जाती है। गणेश चतुर्थी का त्योहार केवल धार्मिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि ये एक ऐसा उत्सव है, जो आपसी भाईचारे और एकता का भी संदेश देता है। रातुसरिया ने कहा कि हर त्योहार का अपना एक मकसद है, युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोडऩे के लिए इन त्योहारों के बारे में बताना जरूरी है, ताकि वो भारतीय संस्कृति को न भूलें। उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता गणेश जी के आगमन से आपकी जिंदगी की हर बाधा दूर हो और आपको हर काम में सफलता मिले। गणपति जी का आशीर्वाद आपके घर-परिवार और अपनों पर हमेशा बना रहे, यही मंगलकामना है। गणपति बप्पा आपके जीवन में सुख-शांति और संपन्नता ले आएं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *